एससीएल की सुरक्षा नीति
निगरानी और नियंत्रण प्रणाली चेतावनी अलार्म, खतरनाक सामग्री का रख-रखाव/भंड़रण आदि के लिए आधारभूत संरचना और प्रणाली को उच्चतम सुरक्षा मानकों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए विशेष नियंत्रण सुविधाएँ और सुदृढ़ संचार चैनल सुरक्षा प्रणालियों में एकीकृत हैं।
एससीएल निम्न के लिए निरंतर प्रयास करेगा:
-
सभी संचालन को जिम्मेदार तरीके से, मान्य खतरों से मुक्त करना।
-
सभी स्तरों पर कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा की जिम्मेदारी पर जोर देना।
-
लागू पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा मानदंडों का पालन करना।
-
सुरक्षित कार्यस्थल के लिए व्यावसायिक खतरों से मुक्त सुरक्षा प्रणालियों और प्रक्रियाओं में सुधार करना।

सुरक्षा प्रक्रिया
-
खतरनाक प्रक्रिया सामग्री (HPM) में काम आने वाले उपकरण/गैस लाइनों का रखरखाव।
-
दुर्घटना की रिपोर्टिंग और जांच।
-
गैस का रखरखाव।
- रासायनों का रखरखाव।
- कार्य करने की अनुमति।
- आकस्मिक आपातकालीन योजना।
- निकासी योजना।

जीवन सुरक्षा प्रणाली
-
अग्निशमन प्रणाली - यार्ड हाइड्रेंट और वेट राइजर, हाई वेलोसिटी वाटर स्प्रे, स्वचालित फव्वारा प्रणाली।
-
गैस संसूचन प्रणाली जो पीपीबी स्तरों में खतरनाक प्रक्रिया सामग्री की उपस्थिति का पता लगाने में सक्षम है।
-
वेरी अर्ली स्मोक डिटेक्शन अपार्चस (VESDA) और एड्रेसेबल एनालॉग फायर अलार्म सिस्टम और गैस डिटेक्शन सिस्टम के साथ इंटरफेस्ड रिपीटर पैनल।
-
सभी अग्नि सचेतक प्रणाली जन संबोधन प्रणाली के साथ एकीकृत।
- नेत्र प्रक्षालन एवं सुरक्षा शावर।
- सुवाह्य श्वसन प्रणाली।
-
प्राथमिक आग बुझाने के उपकरण - होज़ रील, अग्निशामक।